बॉलीवुड

क्या नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण? डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण आज तक कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आए हैं. हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि दोनों को नितेश तिवारी की 'रामायण' में देखा जा सकता है. अब नितेश तिवारी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया है.

क्या नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण? डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन (Photo Credits: Instagram)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज तक कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आए हैं. हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि दोनों को नितेश तिवारी की 'रामायण' में देखा जा सकता है. इस खबर के बारे में जानकर फैन्स काफी उत्साहित हो गए थे. ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग 3डी में की जाएगी. अब नितेश तिवारी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया है.

फिल्म के बारे में सवाल किए जाने पर पहले तो नितेश ने इन खबरों को अफवाह बताया. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है तब उन्होंने कहा कि अभी वो कास्ट के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अभी टीम फिल्म पर काम कर रही है. उनका कहना है कि बाकी सब बाद में देखा जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

Here is HRX makin me look good. . #keepgoing #bethebestversionofyourself #defeatdefeat #nevergiveup #HRX @hrxbrand

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

यह भी पढ़ें:- अब बड़े परदे पर नजर आएगी रामायण, ऋतिक रोशन बनेंगे राम तो सीता के रोल में नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा. साथ ही इस प्रोजेक्ट को तीन भागों में प्रस्तुत किया जाएगा. नितेश तिवारी और रवि उद्यावर मिलकर इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. अब देखना होगा कि फिल्म की फाइनल कास्ट कब अनाउंस की जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).