बॉलीवुड

दीपिका-रणवीर ने की शादी की घोषणा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मजेदार memes

दीपिका और रणवीर की शादी का फैन्स बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे. इन दोनों की शादी की तारीख को लेकर सस्पेंस बना हुआ था

दीपिका-रणवीर ने की शादी की घोषणा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मजेदार memes
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Photo Credits : Instagram)

दीपिका और रणवीर की शादी का फैन्स बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे. इन दोनों की शादी की तारीख को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. कहा जा रहा था कि नवंबर के महीने में दोनों शादी करेंगे. आखिरकार रविवार को दीपिका और रणवीर ने खुद अपनी शादी की घोषणा कर ही दी. दीपिका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है. इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं. बहुत सारा प्यार-दीपिका और रणवीर."

सोशल मीडिया पर भी हर तरफ दीपिका और रणवीर की शादी की चर्चा हो रही है. दोनों की शादी को लेकर कई तरह के memes बन रहे हैं. जब आप इन memes को देखेंगे, तब आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे.

यह भी पढ़ें: -  REVEALED : इस खूबसूरत जगह पर होगा दीपिका-रणवीर की शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन

 

वैसे दीपिका और रणवीर की शादी किसी ग्रैंड सेलिब्रेशन से कम नहीं होगी. कई बॉलीवुड सितारें दोनों की शादी का हिस्सा बनेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).