Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2023 Winners: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor समेत इन स्टार्स और फिल्मों को मिला बड़ा सम्मान
सोमवार को मुंबई में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार का आयोजन किया जहां आलिया भट्ट को अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया
- Read in
- English
Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2023 Winners: सोमवार को मुंबई में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार का आयोजन किया जहां आलिया भट्ट को अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया तो वहीं रणबीर कपूर का फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया. रणबीर ऐसा वार्ड शरीफ मनी में उपस्थित नहीं थे और आलिया ने उनका पुरस्कार ग्रहण किया. वरुण धवन को फिल्म 'भेड़िया' के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया.
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया. इसी फिल्म के लिए अनुपम खेर को वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया. पेश है इस अवॉर्ड सेरिमनी की कम्पलीट विनर्स लिस्ट-
बेस्ट फिल्म: द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट डायरेक्टर: आर बाल्की (चुप: द रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट)
बेस्ट एक्टर: रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र पार्ट 1)
बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर: ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन इन द हिंदी फिल्म इंडस्ट्री: रेखा
बेस्ट वेब सीरीज: रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस
क्रिटिक बेस्ट एक्टर:वरुण धवन (भेड़िया)
फिल्म ऑफ द ईयर: आरआरआर
टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर:अनुपमा
बेस्ट मेल सिंगर: सचेत टंडन (मैय्या मेनू)
बेस्ट फीमेल सिंगर: नीति मोहन
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर: पीएस विनोद
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

