बॉलीवुड

COVID 19: सलमान खान के ड्राईवर और 2 स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर संग परिवार ने खुद को किया आइसोलेट

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान का ड्राईवर अशोक और घर के 2 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद एक्टर संग उनके पूरे परिवार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. सभी लोग अगले 14 दिन तक आइसोलेट रहेंगे.

COVID 19: सलमान खान के ड्राईवर और 2 स्टाफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर संग परिवार ने खुद को किया आइसोलेट
सलमान खान (Image Credit: Colors)

COVID 19: कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है. कोरोना के मामले लगातार आते जा रहे हैं. कोरोना का नया मामला अब सलमान खान के स्टाफ तक पहुंच चुका है. दबंग का एक ड्राईवर और 2 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद सलमान खान संग उनके परिवार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. ऐसे में अब बिग बॉस 14 नए एपिसोड की शूटिंग को लेकर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं कि आखिर वो आने वाले एपिसोड शूट करने वाले हैं या नहीं.

पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक सोर्स ने बताया कि सलमान खान का ड्राईवर अशोक और घर के 2 नौकर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ताकि बेहतर सुविधा मिल सके. जबकि सलमान संग पूरे परिवार ने खुद को अगले 14 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है. यह भी पढ़े: इतनी बदल गई है फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में 'मुन्नी' का किरदार निभानेवाली हर्षाली मल्होत्रा, फोटोज देखकर हो जाएंगे हैरान!

आपको बता दे कि सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग पूरी की है. जिसके बाद से वो बिग बॉस की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में अब सलमान क्या आने वाले कुछ दिन बिग बॉस की शूटिंग कर पाते हैं ये देखना जरूरी होगा. दरअसल सलमान खान का ये शो अभी तक टीआरपी के टॉप 5 शोज में अपनी जगह नहीं बना पाया है. ऐसे में सलमान खान का अगले कुछ हफ्ते शो से बाहर रहना इस पर असर डाल सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).