बॉलीवुड

इतनी बदल गई है फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में 'मुन्नी' का किरदार निभानेवाली हर्षाली मल्होत्रा, फोटोज देखकर हो जाएंगे हैरान!

बॉलीवुड एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने बाल कलाकार के रूप में बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की. सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में वो मुन्नी के किरदार में नजर आईं थी.

इतनी बदल गई है फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में 'मुन्नी' का किरदार निभानेवाली हर्षाली मल्होत्रा, फोटोज देखकर हो जाएंगे हैरान!
सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा (Photo Credits: Instagram)

Harshaali Malhotra Transformation Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने बाल कलाकार के रूप में बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की. सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में वो मुन्नी के किरदार में नजर आईं थी. फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था और साथ ही उनके काम की जमकर प्रशंसा की गई. साल 2008 में जन्मीं हर्षाली ने 7 साल की उम्र में फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (2015) में काम किया था.

हैरानी की बात ये है कि जिस हर्षाली को हमने फिल्म में देखा था वो पर्सनालिटी के मामले में वर्तमान में काफी बदल गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Tanushree Dutta Body Transformation: बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट से बवाल मचाने वाली तनुश्री दत्ता का ये बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान, देखें Photo

हाल ही में हर्षाली ने दिवाली और भाई दूज का त्यौहार मनाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर की है. ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.

इन्हें देखकर फैंस के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि ये वहीं हर्षाली जिन्हें फिल्म में हमने उनके मासूम और क्यूट अंदाज में देखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).