COVID-19: ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को इस वजह से होना पड़ा अस्पताल में भर्ती, सामने आई ये वजह
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को भी मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और भी चिंतित हो उठे हैं और उनकी बेहतर स्वास्थ को लेकर प्रार्थनाएं भी कर रहे हैं.
Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya admitted to Hospital: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को भी मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और भी चिंतित हो उठे हैं और उनकी बेहतर स्वास्थ को लेकर प्रार्थनाएं भी कर रहे हैं. बीती रात को खबर आई कि कोरोना से संक्रमित ऐश्वर्या और आराध्या को भी अस्पताल ले जाया गया है.
फिल्मफेयर की रिपोर्ट में इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा गया कि ऐश्वर्या और आराध्या को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसके चलते उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फैसला लिया गया था कि इन दिनों को घर पर ही क्वारंटाइन (Quarantine) किया जाएगा और ऐसे में ये घर पर ही अपना ट्रीटमेंट करा रहे थे. लेकिन अब तबीयत बिगड़ने के बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है.
View this post on Instagram
बता दें कि नानावटी अस्पताल में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की सेहत में पहले से काफी सुधार आया है. बिग बी (Big B) भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं और लगातार डॉक्टरों की मदद और लोगों द्वारा मिले प्रेम के लिए उनका धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

