बॉलीवुड

Coolie No.1 Twitter Review: वरुण धवन-सारा अली खान की फिल्म से निराश हुए दर्शक, ट्विटर पर Memes बनाकर उड़ाई खिल्ली

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कूली नंबर. 1' ऑनलाइन रिलीज कर दी गई. अब फिल्म की रिलीज के बाद इसके रिव्यूज भी इंटरनेट पर आना शुरू हो गए हैं. दर्शकों को वरुण और सारा की ये फिल्म खुश करने में नाकामयाब होती दिखाई दे रही है.

Coolie No.1 Twitter Review: वरुण धवन-सारा अली खान की फिल्म से निराश हुए दर्शक, ट्विटर पर Memes बनाकर उड़ाई खिल्ली
सारा अली खान और वरुण धवन (Photo Credits: Instagram)

Coolie No.1 Twitter Review: वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कूली नंबर. 1' ऑनलाइन रिलीज कर दी गई. अब फिल्म की रिलीज के बाद इसके रिव्यूज भी इंटरनेट पर आना शुरू हो गए हैं. दर्शकों को वरुण और सारा की ये फिल्म खुश करने में नाकामयाब होती दिखाई दे रही है. इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन इसकी कहानी और साथ ही कलाकारों के अभिनय से फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं.

ट्विटर पर 'कूली नंबर. 1' पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों ने ट्वीट भी किया है. इसी के साथ लोगों ने मीम्स बनाकर फिल्म की खिल्ली उड़ाई तो वहीं वरुण धवन की एक्टिंग और उनकी कॉमिक टाइमिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने ये तक कह दिया कि गोविंदा और करिश्मा कपूर की इस फिल्म के साथ वरुण और सारा न्याय करने में असफल साबित हुए हैं.

इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर: 

ये भी पढ़ें: Coolie No. 1: वरुण धवन-सारा अली खान की ‘कूली नंबर. 1’ सिनेमाघरों में होगी रिलीज? जानें सच्चाई

गौरतलब है कि कोरोना काल में इस फिल्म का निर्माण करना और इसे समय पर रिलीज करना मेकर्स के लिए भी एक बड़ी चुनौती थी. इतनी मशक्कत के बावजूद इस फिल्म को मिल रहे रिव्यूज इसके मेकर्स के लिए चिंताजनक जरूर हैं. 'जुड़वां 2' के बाद वरुण और उनके पिता डेविड धवन की ये दूसरी फिल्म है जिसपर उन्होंने साथ काम किया है.

वहीं बात करें सारा अली खान की तो उनकी पिछली फिल्म 'लव आज कल 2' भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं थी और इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).