बॉलीवुड

Raju Srivastava ने हाथ पैर चलाना किए शुरु, एक्टर ने पत्नी का हाथ पकड़ जल्द ठीक होने का दिया आश्वासन  

गजोधर भैया उर्फ राजू श्रीवास्तव के शरीर ने मूवमेंट करना शुरु कर दिया है. वे अपने हाथ पैर हिलाने लगे हैं साथ ही इंट्रैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.

Raju Srivastava ने हाथ पैर चलाना किए शुरु, एक्टर ने पत्नी का हाथ पकड़ जल्द ठीक होने का दिया आश्वासन  
राजू श्रीवास्तव (Photo Credits: Instagram)

Raju Srivastava Health Update: एक्टर-कॉमेडियन व राजनेता राजू श्रीवास्तव बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. इसी बीच उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अपने गजोधर भैया ने मूवमेंट शुरु कर दिया है. वे अपने हाथ पैर हिलाने लगे हैं साथ ही इंट्रैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं यह जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया को राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने दी है. भाई के साथ Lalbaughcha Raja के दर्शन करने पहुंची Shehnaaz Gill, Shebaaz के हाथ में Sidharth Shukla का टैटू देख इमोशनल हुए फैंस

अजीत ने बताया है कि राजू श्रीवास्तव के रुम में सिर्फ उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को जाने की अनुमति है. उन्होंने बताया है कि राजू श्रीवास्तव अपने हाथ पैर चलाकर और मेरा हाथ छूकर कहने की कोशिश कर रहे हैं कि वे जल्द ठीक होने वाले हैं. यह संकेत निश्चित ही उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर है. हम भी राजू श्रीवास्तव के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त के दिन दिल्ली के जिम में सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद उनके ट्रेनर उन्हें अस्पताल लेकर गए. तभी से एम्स के डॉक्टर्स की एक पूरी टीम राजू श्रीवास्तव के ट्रीटमेंट में जुटी हुई है. हाल ही में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने सूजना दी थी कि उनके पिता तेज रिकवर हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).