बॉलीवुड

मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार चंकी पांडेय, 'विकुन टाक' में आएंगे नजर

नई पीढ़ी के प्रशंसकों में 'हाउसफुल' सीरीज की वजह से आखिरी पास्ता के तौर पर लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय 'विकुन टाक' से मराठी फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस बारे में अभिनेता ने कहा सामाजिक-कॉमेडी शैली की मराठी फिल्म करना हमेशा से मेरी लिस्ट में रहा है. मराठी ह्युमर की तुलना किसी से नहीं की जा सकती.

मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार चंकी पांडेय, 'विकुन टाक' में आएंगे नजर
चंकी पांडेय (Photo Credits: Instagram)

नई पीढ़ी के प्रशंसकों में 'हाउसफुल' (Housefull) सीरीज की वजह से आखिरी पास्ता के तौर पर लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय (Chunky Pandey) 'विकुन टाक' से मराठी फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस बारे में अभिनेता ने कहा, "सामाजिक-कॉमेडी शैली की मराठी फिल्म करना हमेशा से मेरी लिस्ट में रहा है. मराठी ह्युमर की तुलना किसी से नहीं की जा सकती. मुझे इस भाषा से प्यार है. मुंबई में पैदा होने की वजह से मराठी बोलने में मुझे कभी परेशानी नहीं आई, क्योंकि हिंदी मेरी जहां मातृभाषा थी, वहीं मराठी मेरी पितृभाषा रही है. "

समीर पाटिल द्वारा निर्देशित और उत्तुंग ठाकुर द्वारा निर्मित फिल्म की कहानी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वंचित वर्ग की वास्तविक जीवन की समस्याओं पर केंद्रित है. इस मुद्दे से निपटने के लिए व्यंग्य का इस्तेमाल किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

From Mama Mia to Wala Wala 😅❤ My first Marathi Film🕺🥂 फुल ॲान मनोरंजनाच्या गावात गड्या चल आनंदीआनंद घेऊन टाक...चंकी पांडे येतोय मराठी चित्रपटात म्हणतोय ‘विकून टाक‘ #VikunTaak#31stJan #Viva #SameerPatil #UttungThakur #VivaInEn #VIVAINEN #ChunkyPandey Produced By - @uttungthakur Directed By - @thesameerpatil Starring : @chunkypanday @radhasagarofficial @shivrajwaichal @mane_ya._.na_mane @rujutadeshmukhofficial @samirchoughule @hrishikesh0304 @varsha.dandale Written by @siddheshwar_ekambe | @charudattabhagwat Cinemetographer - @suhasdop | Music - @amitrajmusic | Lyricst- @guruthakurphotography | choreographer - @rushali.chavan.167

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday) on

यह भी पढ़ें: चंकी पांडे अपनी लघु फिल्म ‘टप टप’ के लिए उत्साहित

बता दें कि चंकी पांडेय आखिरीबार 'हाउसफुल' सीरीज की चौथे पार्ट में नजर आए थे. उस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, कीर्ति खरबंदा, कृति सनॉन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, राणा डग्गुबाती, जॉनी लीवर, एक्टर रंजीत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शरद केलकर भी थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2019 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).