बॉलीवुड

शूटर दादी के नाम से मशहूर Chandro Tomar का हुआ निधन, तापसी पन्नू, कंगना रनौत समेत कई सितारों ने जाहिर किया दुख

फिल्म सांड की आंख के बाद सुर्खियों में आने वाली दादी चंद्रो तोमर का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया. उनके निधन की की खबर के बाद कंगना रनौत, तापसी पन्नू समेत कई सितारों ने दुख जाहिर किया है.

शूटर दादी के नाम से मशहूर Chandro Tomar का हुआ निधन, तापसी पन्नू, कंगना रनौत समेत कई सितारों ने जाहिर किया दुख
नहीं रही शूटर दादी चंद्रो तोमर (Image Credit: Twitter)

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में आए दिन बढ़ते जा रहे हैं. इसके चपेट में अब तक कई बड़े सेलेब्स आ चुके हैं. ऐसे में अब एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक फिल्म सांड की आंख (Saand Ki Aaankh) के बाद सुर्खियों में आने वाली दादी चंद्रो तोमर का शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया. उनके निधन की की खबर के बाद कंगना रनौत, तापसी पन्नू समेत कई सितारों ने दुख जाहिर किया है.

तापसी पन्नू ने चंद्रो तोमर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आप हमेशा प्रेरणा के लिए जानी जाएंगी. आप हमेशा उन लड़कियों के साथ जिंदा रहेंगी जिन्हें आपने जिंदा रहने की उम्मीद दी. मेरे सबसे प्यारे रॉकस्टार.

फिल्म सांड की आंख में काम करने वाले वाली दूसरी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी दादी के निधन पर दुख जाहिर किया.

तो वहीं कंगना रनौत ने भी भावुक अंदाज में चंद्रो तोमर को याद किया.

दरअसल कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन शुक्रवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).