बॉलीवुड

'Chandramukhi 2' Release Date Postponed: कंगना रनौत, राघव लॉरेंस स्टारर 'चंद्रमुखी 2' की आगे बढ़ी रिलीजिंग डेट, अब इस दिन होगी रिलीज, जानें कारण

कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की रिलीज को आगे टेक्निकल कारणों के चलते आगे बढ़ा दिया है. लाइका प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि फिल्म अब 28 सितंबर को रिलीज होगी.

'Chandramukhi 2' Release Date Postponed: कंगना रनौत, राघव लॉरेंस स्टारर 'चंद्रमुखी 2' की आगे बढ़ी रिलीजिंग डेट, अब इस दिन होगी रिलीज, जानें कारण
Chandramukhi 2 (Photo Credit: Instagram)

मुंबई, 9 सितंबर: कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की रिलीज को आगे टेक्निकल कारणों के चलते आगे बढ़ा दिया है. लाइका प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि फिल्म अब 28 सितंबर को रिलीज होगी. यह भी पढ़ें: Welcome 3 VIDEO: अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, 'वेलकम 3' का टीजर लॉन्च, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

प्रोडक्शन हाउस ने नई रिलीज़ डेट के साथ एक वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, ''टेक्निकल कारणों के चलते चंद्रमुखी -2 की रिलीज डेट 28 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. राजा वेट्टेयन और चंद्रमुखी पहले की तुलना में इस बार ज्यादा मजबूत वापसी करेंगे.''

पी. वासु द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. 'चंदमुखी 2' 2005 में रिलीज हुई रजनीकांत और ज्योतिका अभिनीत 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है। यह एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है.

'चंद्रमुखी' निर्देशक की अपनी कन्नड़ फिल्म आप्तमित्र (2004) का आधिकारिक रीमेक है, जो मलयालम फिल्म मणिचित्राथाझु (1993) का रूपांतरण है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).