बॉलीवुड की वो 5 जोड़ियां जिनके तलाक ने सबको चौंका दिया था
आए दिन हमें सेलिब्रिटी कपल्स के डाइवोर्स की खबरें मिलती रहती हैं
शादी एक ऐसा पवित्र रिश्ता है जिसमें आपको अपने साथी को पूरी जिंदगी के लिए स्वीकार करना होता है और प्रेम एक ऐसी भावना है जो मरते दम तक कम नहीं होती पर लगता है बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस बात में जरा कम विश्वास करते हैं. आए दिन हमें सेलिब्रिटी कपल्स के डाइवोर्स की खबरें मिलती रहती हैं. ये हैं वो 5 जोड़ियां जिनके डाइवोर्स ने सबको चौंका दिया था :-
1.अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा

18 साल के व्यवाहिक जीवन के बाद इन दोनों ने 2016 में अलग होने का फैसला किया और 2017 में इनका डाइवोर्स हुआ. इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था. तलाक के बाद बेटे की कस्टडी मलाइका को दी गई. हालांकि डाइवोर्स के बाद भी कभी कभी ये दोनों फैमिली फंक्शन्स पर एक साथ नजर आते हैं. अलग होने के बाद अरबाज खान के एक लड़की को डेट करने की खबर भी सुर्खियों में थी.
2.फरहान अख्तर-अधुना अख्तर

15 साल तक एक साथ रहने के बाद 2016 में इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया. डाइवोर्स से पहले भी इन दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थी. कहा जाता हैं कि श्रद्धा कपूर की फरहान से नजदीकियों के कारण ये दोनों अलग हुए थे.
3.ऋतिक रोशन- सुजैन खान

इस जोड़ी को तो एक परफेक्ट कपल के रूप में देखा जाता था. जब इन दोनों के डाइवोर्स की खबर लोगों तक पहुंची तो उन्हें काफी हैरानी हुई. 14 साल तक शादी शुदा रहने के बाद इनका तलाक हुआ. इस दौरान कंगना और ऋतिक के करीब आने की खबरें भी आ रही थी.
4.अनुराग कश्यप - कल्कि कोचलिन

2009 में देव-डी की शूटिंग के दौरान इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी. फिर 2011 में ये दोनों शादी के बंधन के बंधे. 2015 में इन दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया.
5.सैफ अली खान-अमृता सिंह

जब इन दोनों की शादी हुई तब अमृता सैफ से 12 साल बढ़ी थी. परिवार से मंजूरी ना मिलने के बावजूद भी सैफ ने अमृता से शादी की थी पर यह फैसला शायद उनके लिए सही साबित नहीं हुआ. 13 साल बाद इन दोनों का डाइवोर्स हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2018 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

