Cannes 2019: अमूल ने कुछ इस अंदाज में दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय के लुक को सराहा, देखें तस्वीर
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने रेड कारपेट पर वॉक किया.
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने रेड कारपेट पर वॉक किया था. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जैसी अभिनेत्रियों ने रेड कारपेट की शोभा बढ़ाई. सभी के लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए. खासतौर पर दीपिका और ऐश्वर्या के लुक्स की खूब प्रशंसा की गई.
अब अमूल ब्रैंड ने अपने ऐड में दीपिका और ऐश्वर्या के लुक की सराहना की है. अमूल के ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की गई. फोटो में लिखा गया है कि, "गोरी तेरा गाउन बड़ा न्यारा..अमूल डीवाज लव इट." एक नजर डालिए इस क्रिएटिव ऐड पर :-
#Amul Topical: Deepika and Aishwarya makes fashion waves at Cannes! pic.twitter.com/BKCaFfxA4w
— Amul.coop (@Amul_Coop) May 21, 2019
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी. फिल्म में विक्रांत मेसी भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. यह फिल्म अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी. ऐश्वर्या राय को आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खान' में देखा गया था. फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी अहम रोल में थे. यह फिल्म 3 अगस्त, 2018 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'फन्ने खान' का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

