जरुरी जानकारी

Brahmastra Trailer: रणबीर-आलिया की नई फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को आ रहा है खूब पसंद, लोगों ने दी यह प्रतिक्रिया

रणबीर-आलिया की यह फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी, पर कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट लगातार टलती रही. पर अब जहां फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. यह फिल्म 9 सितंबर को 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में  के साथ 5 भाषाओं में रिलीज होगी.

Brahmastra Trailer: रणबीर-आलिया की नई फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को आ रहा है खूब पसंद, लोगों ने दी यह प्रतिक्रिया
ब्रहम्हास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट प्रमुख भूमिका में हैं. (Photo Credit: Youtube)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatta) स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर में जहां हॉलीवुड फिल्मों की तरह तगड़ा VFX दिखाया गया है, वहीं ट्रेलर की शान बनती दिखी है रणबीर और आलिया की जोड़ी. इनका रोमांटिक अंदाज आपका दिल छू लेगा.

फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी प्रमुख भूमिका में दिखे हैं. साथ ही मौनी रॉय भी काफी अलग और पावरफुल रूप में नजर आई हैं. ट्रेलर को देखकर फिल्म  के बेहतरीन होने की भी उम्मीदें लगाई जा सकती है.

अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पौराणिक कथाओं पर बेस्ड है. ब्रह्मास्त्र एक शस्त्र का नाम है, जिसे हिन्दू धर्म में सर्वश्रेष्ठ शस्त्र माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस शस्त्र को कोई तोड़ नहीं है.

'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर देखने के बाद लोग फिल्म देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं. उन्हें ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है. जानते हैं  किसने क्या कहा...

रणबीर से बड़ी उम्मीद

 

एटम बम

चला ब्रह्मास्त्र

ब्रम्हांड की यात्रा

पूरा समर्थन

रणबीर-आलिया की यह फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी, पर कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट लगातार टलती रही. पर अब जहां फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. यह फिल्म 9 सितंबर को 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).