बॉलीवुड

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने परिवार के साथ मनाया अपना 63वां जन्मदिन

बोनी ने 'वो सात दिन', 'लोफर', 'पुकार', 'वांटेड', 'नो एंट्री', 'तेवर' और 'मॉम' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है.....

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने परिवार के साथ मनाया अपना 63वां जन्मदिन
बोनी कपूर परिवार के साथ ( Photo credit - Instagram )

मुंबई:  निर्माता बोनी कपूर रविवार को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया. बोनी के छोटे भाई संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बोनी के बच्चे अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी भी हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में संजय ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो भइया." बोनी के बटे अर्जुन ने वहीं तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा.

अर्जुन ने लिखा, "आपने 'मिस्टर इंडिया' नाम की एक फिल्म बनाई. फिल्म में एक बेहद प्रासंगिक लाइन थी 'जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है'. बुरे के बाद अच्छा आता है. डैड, आपको जन्मदिन की बधाई. आपका जीवन खुशियों से भरा रहे..आपके परिवार की तरफ से, तीनों बच्चों और आपकी सबसे प्यारी बेटी खुशी की ओर से."

यह भी पढ़ें:  अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा 2019 में करेंगे शादी?

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर का यह पहला जन्मदिन है. इस साल की शुरुआत में दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था. बोनी ने 'वो सात दिन', 'लोफर', 'पुकार', 'वांटेड', 'नो एंट्री', 'तेवर' और 'मॉम' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2018 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).