बॉलीवुड

अमीषा पटेल से लेकर नुसरत भरूचा तक बॉलीवुड सितारों ने ऐसे दी ईद की बधाई

बॉलीवुड स्टार्स भी ईद की तैयारी करने में जुट गए है और अपने फैंस को ईद के मौके पर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं.

अमीषा पटेल से लेकर नुसरत भरूचा तक बॉलीवुड सितारों ने ऐसे दी ईद की बधाई
अमीषा पटेल और नुसरत भरूचा (Photo Credits: Instagram)

पूरे देशभर में सोमवार को ईद (Eid) मनाई जाएगी. रमजान का पवित्र महिना 70 दिन के बाद खत्म होने वाला है. लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाजा वाजा न करते हुए अपने परिवार वालों के साथ मिलकर घर पर ही ईद मनाई जाएगी. ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी ईद की तैयारी करने में जुट गए है और अपने फैंस को ईद के मौके पर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए  ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं.

'सोनू की स्वीटी की टीटू के स्वीटी' फेम एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को ईद की बधाई दी. इस फोटो में आप देख सकते है कि, नुसरत के हाथो में सेवया की खीर है, तो वहीं अपने परिवार वालों के साथ मिलकर ईद  मना रही है. नुसरत ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा," बोहरी ईद की आप सभी को बधाई. मेरी परिवार की तरफ से आपके परिवार को मेरी तरफ से ईद की मुबारकबाद." यह भी पढ़े: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, फिल्म कूली और गुलाबो सिताबो के पोस्टर को किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

Happy Bohri Eid to all!! ✨✨ From my family to yours 🌜

A post shared by nushrat (@nushratbharucha) on

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने भी इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस को इस की बधाई दी. अमीषा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,"इस सप्ताह में पूरे दुनियाभर में लोग ईद का त्यौहार मना रहे है उन्हें मेरी तरफ से ईद मुबारक."

 

View this post on Instagram

 

Eid Mubarak to allll who are celebrating around the world this weekend ......💗💘💘💘💗💗💙💙

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

धड़क फेम एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद इन्स्टाग्राम स्टोरी पर चांद के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए ईद की मुबारका दी.

लॉकडाउन के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर बॉलीवुड सलेब्स भी अपने घर पर ही ईद शोर शराबे के साथ नहीं बल्कि शांतिपूर्वक ढंग से मनाई जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).