इन पांच बॉलीवुड मूवीज को देखकर आप भी करना चाहेंगे ट्रैवल
बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें देखकर आपका भी किसी ट्रिप पर जाने का मन करेगा
हिंदी फिल्में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनती जा रही हैं. आजकल दर्शक हर फिल्म को बहुत गंभीरता से देखते हैं. कुछ फिल्में आपको हंसाती हैं तो कुछ रुलाती भी हैं मगर कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिन्हें देखकर आपका भी किसी ट्रिप पर जाने का मन करेगा. आज हम कुछ ऐसी ही बॉलीवुड मूवीज का जिक्र करेंगे:-
1. जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

वैसे इस फिल्म को देखने के बाद न जाने कितने नौजवानों ने 'बैचलर ट्रिप' पर जाने का सोचा होगा. जिस तरह से इस फिल्म की कास्ट को एडवेंचर स्पोर्ट्स खेलते हुए और हर जगह को एक्स्प्लोर करते हुए दिखाया गया है, हर किसी का अपने दोस्तों के साथ ऐसी ट्रिप पर जाने का सपना बन गया है. जोया अख्तर की इस फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन, अभय देओल और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे.
2. क्वीन

कंगना रनौत की यह फिल्म हर किसी लड़की के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं. इस फिल्म को देखने के बाद हर लड़की सच में एक 'क्वीन' जैसा फील करेगी. जिस तरह से फिल्म में कंगना अपनी जिंदगी का सारा तनाव पीछे छोड़कर सोलो ट्रिप पर पैरिस के लिए रवाना हो जाती हैं, उस तरह आपका भी मन किसी ऐसी ही सोलो ट्रिप पर जाने का करेगा. कंगना के साथ इस फिल्म में राजकुमार राव भी थे.
3.ये जवानी है दीवानी

'मैं उड़ना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं, गिरना भी चाहता हूं बस रुकना नहीं चाहता', इस फिल्म का तो बस यह डायलॉग ही काफी है जो आपको अपना सारा काम-काज छोड़कर किसी ट्रिप पर जाने के लिए प्रेरित करेगा. इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण , आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में थे.
4. तमाशा

इस फिल्म में एक ऐसी जगह को दिखाया गया था जिसके बारे में हम सब ने बहुत कम सुना था पर कोर्सिका की प्राकृतिक सुंदरता ने सभी का दिल जीत लिया था. इम्तिआज अली की 'तमाशा' को देखकर कोर्सिका जाने का आपका मन तो जरुर करेगा ही और क्या पता आपको भी किसी ऐसी ट्रिप पर रणबीर या दीपिका जैसा साथी मिल जाएं.
5. पीकू

अगर आपको कोलकाता की खूबसूरती का आनंद उठाना हैं तो आपको यह फिल्म जरुर देखनी चाहिए. 'पीकू' को देखने के बाद आपका कोलकाता तक रोड ट्रिप पर जाने का मन करेगा. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,इरफान खान और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2018 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

