बॉलीवुड के वो पांच कपल्स जिनके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा
दीपिका-रणवीर , सुशांत-कृति , इन जोड़ियों के अफेयर के बारे में तो सब जानते हैं पर कुछ ऐसी भी जोड़ियां हैं जो अभी तक लाइमलाइट में नहीं आई हैं
बी -टाउन की बात करे तो आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स के ब्रेक-अप और लिंक-अप की खबरें आती रहती हैं. दीपिका-रणवीर, सुशांत-कृति, इन जोड़ियों के अफेयर के बारे में तो सब जानते हैं पर कुछ ऐसी भी जोड़ियां हैं जो अभी तक लाइमलाइट में तो नहीं आई हैं पर इनके अफेयर्स की चर्चा जोर शोर पर है. ये हैं उन कपल्स के अफेयर की सूची जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे :-
1. रणबीर कपूर -अालिया भट्ट
अयान मुख़र्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली इस जोड़ी की नजदीकियां भी चर्चा का विषय बन रही हैं. एक समय था जब आलिया ने यह स्वीकारा था कि रणबीर कपूर पर उनका क्रश था और अब लग रहा है कि आलिया की मनोकामना पूरी हो गई है. सूत्रों की माने तो ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं. यहा तक कि इन दोनों को एक दूसरे के घर भी जाते हुए देखा गया है. देखना होगा की ये अफवाहें सच साबित होती हैं कि नहीं.
2. ईशान खट्टर - जाह्नवी कपूर
धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ' धड़क ' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही इस जोड़ी की केमिस्ट्री भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले भी इन दोनों को फिल्म स्क्रीनिंग्स और लंच डेट्स पर साथ देखा गया था और अब फिल्म की शूटिंग के दौरान भी ईशान और जाह्नवी की कुछ ऐसी पिक्चर्स सामने आ रही हैं जिनसे इन दोनों की बढ़ती बॉन्डिंग साफ़ झलकती है. कभी सेट पर ये दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ के चलते हुए नजर आते हैं, तो कभी ईशान को जाह्नवी की गोद में बैठा देखा जाता है. इन सब बातों से तो यही लगता है कि इन दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है.
3. हार्दिक पंड्या- एली अवराम

बॉलीवुड और क्रिकेट तो हमेशा से ही जुड़े रहे हैं. ज़हीर-सागरिका,विराट-अनुष्का के बाद अब एक और क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री के अफेयर की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंडया का नाम एक्ट्रेस एली अवराम के साथ जुड़ रहा है. एक तरफ जहाँ कभी एली हार्दिक को एयरपोर्ट तक छोड़ने आती हैं तो दूसरी तरफ कभी ये दोनों सलून भी साथ जाते हैं. अब इनके लिंक-अप की बात कितनी सही है, यह तो वक्त ही बताएगा .
4.अरबाज़ खान और उनकी मिस्ट्री गर्ल
मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज़ खान का नाम एलेक्ज़ेन्डरा कैमेलिया से जोड़ा जा रहा था. एलेक्ज़ेन्डरा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक स्केच भी शेयर किया था जो उनका और अरबाज़ का था.
5. फरहान अख्तर - श्रद्धा कपूर
इन दोनों के साथ होने की खबर तो ' रॉक-ऑन 2' की शूटिंग के दौरान से आ रही थी पर किसी ने भी इसे स्वीकार नहीं किया. हाल ही में जब श्रद्धा छुट्टियां मानाने इटली गई थी तो उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर बादलों की एक पिक्चर्स शेयर की थी जिसका फरहान ने एक स्माइल और किस वाले इमोटिकॉन के साथ जवाब दिया था. इस बात से तो यही अंदाज़ा लगाया जा सकताहै कि ये दोनों शायद अभी भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2018 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

