Bollywood Drug Case: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को NCB ने किया गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर छापेमारी की गई जहां एनसीबी की टीम को ड्रग्स बरामद हुआ हुई है. वहीं अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि एनसीबी ने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं.
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद बॉलीवुड पर नारकोटिक्स ब्यूरो कंट्रोल (Narcotics Control Bureau) के रडार पर हैं. एनसीबी ने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को समन भेजकर घंटों तक पूछताछ कर चुकी है. इसी बीच आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला (Firoz A. Nadiadwala) के घर छापेमारी की गई जहां एनसीबी (NCB) की टीम को ड्रग्स बरामद हुआ हुई है. वहीं अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि एनसीबी ने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया हैं.
ड्रग्स से संबंधित मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. एनसीबी की टीम ड्रग्स एंगल मामले में ड्रग्स पैडलर के घर छापे मारी कर रही थी. जिसके तहत उन्होंने 5 पैडलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया हैं. यह भी पढ़े: Firoz Nadiadwala’s House Raided by NCB: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB की छापेमारी में बरामद हुई ड्रग्स: रिपोर्ट्स
Film producer Firoz Nadiadwala's wife has been arrested today: Sameer Wankhede, Zonal Director of the Narcotics Control Bureau, Mumbai, on a drug-related case pic.twitter.com/jOhYmONtHF
— ANI (@ANI) November 8, 2020
बता दें कि एनसीबी ने फिल्म निर्माता फिरोज के घर शनिवार को देर रात छापेमारी की. एनसीबी को छापेमारी के दौरान उनके घर से 10 ग्राम गांजा बरामद हुआ. छापेमारी के दौरान फिरोज नाडियाडवाला घर पर मौजूद नहीं थे. वहीं बात करें बॉलीवुड में ड्रग्स केस की तो स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश की एंटीसिपेटरी बेल की अपील को 10 नवंबर तक सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

