बॉलीवुड

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर बॉलीवुड की नजरें, सितारों ने ट्वीट कर जताई खुशी

गुरूवार को पाकिस्तान (Pakistan) के पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan) को रिहा करने की घोषणा कर दी थी. आज अभिनंदन भारत वापिस लौटेंगे

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर बॉलीवुड की नजरें, सितारों ने ट्वीट कर जताई खुशी
विवेक ओबेरॉय और तापसी पन्नू (Photo Credits: Instagram)

गुरूवार को पाकिस्तान (Pakistan)  के पीएम इमरान खान (Imran Khan)  ने भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के विंग कमांडर अभिनंदन (Abhinandan) को रिहा करने की घोषणा कर दी थी. आज अभिनंदन भारत वापिस लौटेंगे. उनकी वापसी की खबर सुनकर देशवासी बहुत खुश है. बॉलीवुड के सितारों की नजरें भी विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर है. कई सेलेब्स ने इस बारे में ट्वीट कर खुशी जताई है. अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने लिखा कि, " इस खबर से मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई है. उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं."

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने लिखा कि, "बहुत खूब..इमरान खान साहब...दिल से शुक्रिया..". विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)  ने लिखा कि, "विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की खबर सुनकर मैं काफी खुश हूं. हमें उनपर बहुत गर्व है. हमारे बहादुर सिपाई की वापिसी का हम इंतजार कर रहे हैं. जय हिंद." हेमा मालिनी, निमृत कौर, सोनल चौहान और मधुर भंडारकर ने भी इस खबर को लेकर खुशी जताई.

यह भी पढ़ें:-  विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई रोकने के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर

आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए इंडियन एयरफोर्स ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के लगभग 10 कैंप्स पूरी तरह से नष्ट कर दिए थे. खबरों के अनुसार इस हमले में भारतीय वायुसेना ने 350 आतंकवादी मार गिराए. अगले दिन पाकिस्तानी एयरफोर्स भारतीय सीमा में घुस आई. भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान का एक विमान मार गिराया मगर पाकिस्तानी सेना ने इंडियन एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन को अपने कब्जे में ले लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2019 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).