Natasa Stankovic से लेकर Neha Dhupia तक, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस शादी से पहले हो गईं थी प्रेग्नेंट!
इन सेलिब्रिटीज ने समाज की सामन्या विचारधारा की परवाह न करते हुए अपने ऊपर काम किया और एक आदर्श माता-पिता के रूप उभरकर सामने आए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की.
Bollywood Actresses who got Pregnant Before Marriage: बदलते दौर के साथ समाज में काफी बदलाव देखने को मिले हैं. लोगों की सोच, विचारधारा और साथ ही जीवनशैली में भी काफी नयापन देखने को मिलता है. बात करें महिलाओं की तो गर्भावस्था एक ऐसा दौर होता है जो उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है. बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने इस बात को खुले तौर पर सम्मानपूर्वक स्वीकार किया कि वो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं थी.
इन सेलिब्रिटीज ने समाज की सामन्या विचारधारा की परवाह न करते हुए अपने ऊपर काम किया और एक आदर्श माता-पिता के रूप उभरकर सामने आए हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई सारी एक्ट्रेसेस रही हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थी और स्वयं सोशल मीडिया पर इस बात का जिक्र भी किया था.
आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं कि जो शादी से पहले ही गर्भवती हो गईं थी और इस बात को बड़े ही गर्व से स्वीकार भी किया.
नीना गुप्ता (Neena Gupta)
बॉलीवुड की दिग्गत अभिनेत्रियों में से एक नीना गुप्ता को उनके सरल स्वभाव और बोल्ड फैसलों के लिए जाना जाता है. ये बात सभी जानते हैं कि नीना विवियन रिचर्ड्स को डेट कर रहीं थी. लेकिन विवियन ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने से इनकार कर दिया जिसके बाद नेहा ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को खुद पालने का फैसला किया. मसाबा आज देश की मशहूर फैशन डिजाइनर्स में से एक हैं.
कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin)
कल्कि गाय हर्षबर्ग (Guy Hershberg) नाम के व्यक्ति को डेट कर रहीं थी जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि वो गर्भवती हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज भी शेयर की थी जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लौंट करती हुई नजर आईं थी. कल्कि ने बेटी को जन्म दिया जिसके साथ वो अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताती हैं.
नेहा धूपिया (Neha Dhupia)
जब नेहा धूपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी की तब वो गर्भवती थी. उन्होंने एक गुरुद्वारे में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी आयोजन करके शादी कर ली थी. अब उनकी एक बेटी है जिसका नाम है मेहर जेसिया.
कोंकोना सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma)
नेहा धूपिया की तरह ही कोंकोना सेन शर्मा ने लोगों को सरप्राइज करते हुए बताया था कि उन्होंने रणवीर शौरी से शादी कर ली. इसके कुछ महीने के बाद उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं.
नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic)
साल 2020 की शुरुआत में नताशा स्टेनकोविक ने अपने बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या से सगाई कर ली है. इसके कुछ ही महीने के बाद उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. जुलाई में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था.
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades)
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल एक साल पहले माता-पिता बने थे. गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया. वैसे अर्जुन और गैब्रिएला अब तक शादी नहीं की है.
एमी जैकसन (Amy Jackson)
खूबसूरत एक्ट्रेस एमी जैकसन ने अपने बॉयफ्रेंड George Panayiotou से शादी की थी. इसी दौरान उन्होंने अपने गर्भवती होने की खबर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी.