Harman Baweja Gets Engaged: हरमन बावेजा ने साशा रामचंदानी संग की सगाई, बहन ने सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर
हरमन बावेजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म लव स्टोरी 2050 से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.
बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल हरमन बावेजा अपने जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. उन्होंने अब हेल्थ कोच साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) से सगाई कर ली है. उनका रोका समारोह चंडीगढ़ में हुआ है. इस बात की जानकारी हरमन की बहन रोवेना ने दी है. रोवेना ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक साथ फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. दरअसल हरमन कई सालों से फिल्मों से दूर चल रहे हैं. लेकिन अब उनसे जुड़ी ये खबर बेशक फैंस के लिए हैरान कर देने वाली है.
इस फोटो को शेयर करते हुए रोवेना बावेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘आप दोनों को बधाई. परिवार में आपका स्वागत है साशा. सेलिब्रेशन के शुरुआत होने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं. हम आपको प्यार करते हैं.’ इस फोटो पर तमाम लोग इस नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
हरमन बावेजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म लव स्टोरी 2050 से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. जिसके बाद हरमन ने विक्ट्री, व्हाट्स योर राशि और 'ढिश्कियाऊं' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. लेकिन साल 2014 के बाद से हरमन किसी फिल्म में नहीं दिखाई दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2020 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

