बॉलीवुड

Aftab Shivdasani-Nin Dusanj blessed with a Baby Girl: एक्टर आफताब शिवदासानी बने पिता, पत्नी निन दुसांज ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी निन दुसांज ने बेटी को जन्म दिया है जिससे उनके घर में खुशी का माहोल है. घर में बेटी के आगमन की खुशीको आफताब ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर बेहद प्यारभरी तस्वीर शेयर करके आफताब और निन ने इस बात की जानकारी सभी को दी है.

Aftab Shivdasani-Nin Dusanj blessed with a Baby Girl: एक्टर आफताब शिवदासानी बने पिता, पत्नी निन दुसांज ने दिया बेटी को जन्म
आफताब शिवदासानी और उनकी पत्नी निन दुसांज बने माता-पिता (Photo Credits: Instagram)

Aftab Shivdasani-Nin Dusanj blessed with a Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी निन दुसांज ने बेटी को जन्म दिया है जिससे उनके घर में खुशी का माहोल है. घर में बेटी के आगमन की खुशी को आफताब ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर बेहद प्यारभरी तस्वीर शेयर करके आफताब और निन ने इस बात की जानकारी सभी को दी है.

आफताब ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "स्वर्ग का एक टुकड़ा जमीन पर भेज दिया गया है. भगवान के आशीर्वाद से मैं और निन दुसांज अपनी बेटी के जन्म की जानकारी आपसे शेयर कर रहे हैं. हम प्राउड पारेंट्स हैं और अब हम तीन लोग का परिवार बन गए हैं."

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya and Natasa Stankovic Blessed With a Baby Boy: हार्दिक पंड्या-नताशा स्टेनकोविक बने माता-पिता, सानिया मिर्जा, सारा तेंदुलकर समेत इन सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

आफताब द्वारा पोस्ट की गई फोटो में देखा गया कि उन्होंने अपने बेटी के पैर को अपने और निन के हाथ से दिल के शेप में कवर किया है.  इस तस्वीर में फिलहाल उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया है.

आफताब ने निन दुसांज से 5 जून, 2014 को शादी कर ली थी इसके बाद अब खबर आई है कि ये माता-पिता बन गए हैं. आफताब ने फिल्म 'मिस्टर इंडिया', 'शहनशाह' और 'चालबाज' जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है. इसी के साथ वो फिल्म 'कसूर', 'आवारा पागल दीवाना', 'मस्ती', 'हंगामा', और '1920: द ईविल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).