Bobby Deol से भी हैंडसम हैं उनके बेटे Aryaman Deol, जन्मदिन पर एक्टर ने Photos शेयर कर दी बधाई
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल का आज जन्मदिन है. आर्यमान आज 20 साल के हो चुके हैं और इस खास मौके पर उनके पिता बॉबी देओल ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बधाई दी है.
Happy Birthday Aryaman Deol: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर बॉबी देओल के बेटे आर्यमान देओल का आज जन्मदिन है. आर्यमान आज 20 साल के हो चुके हैं और इस खास मौके पर उनके पिता बॉबी देओल ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बधाई दी है. एक्टर ने अपने बेटे के साथ अपनी कैंडिड फोटोज को शेयर करते हुए उनके ;लिए अपना प्रेम व्यक्त किया है.
बूबी ने इंस्टाग्राम पर बेटे आर्यमान संग अपनी कई सारी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे एंजेल! आशीर्वाद." पहली फोटो में आर्यमान अपने पिता को हग किये हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो आर्यमान अपने पिता को माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में बॉबी और आर्यमान एक दूसरे को गले से लगे हुए दिखाई दिए.
View this post on Instagram
बॉबी द्वारा इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के पोस्ट करने के बाद उनके फैंस और फॉलोअर्स ने कमेंट्स में उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी फोटोज की भी प्रशंसा की. फोटोज को देखने के बाद लोगों ने जहां बॉबी को हैंडसम बताया तो वहीं उनके बेटे आर्यमान को देखने के बाद उन्हें बॉलीवुड का अपकमिंग का स्टार बताया.
आपको बता दें कि आर्यमान न्यूयॉर्क में बिजनस मैनेजमेंट की बधाई कर रहे थे और पिछले साल लॉकडाउन के चलते भारत लौट आए थे. अपने बेटे के एक्टर बनने के सवाल पर बॉबी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "मेरे बच्चे मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें इसमें दिलचस्पी भी है. मुझे गर्व है कि मेरे बेटे को पढ़ाई पसंद है और मैं चाहता हूं कि अपना प्रोफेशन चुनने से पहले वो खुले दिमाग से सोच सके. मुझे यकीन है कि एक दिन वो एक्टर बनेंगे लेकिन मैं इसे पक्के तौर पर नहीं कह सकता."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

