बॉलीवुड

Birthday Special : नेहा धूपिया के जन्मदिन पर उनकी कुछ ऐसी हॉट तस्वीरें, जिन्हें देख उड़ जाएंगे आपके होश

नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त, 1980 को हुआ था. उन्होंने हिंदी के अलावा पंजाबी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है

Birthday Special : नेहा धूपिया के जन्मदिन पर उनकी कुछ ऐसी हॉट तस्वीरें, जिन्हें देख उड़ जाएंगे आपके होश
नेहा धूपिया (Photo Credits : Instagram)

नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त, 1980 को हुआ था. उन्होंने हिंदी के अलावा पंजाबी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. सबसे पहले उन्होंने एक प्ले में अभिनय किया था. नेहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'कयामत : सिटी अंडर थ्रेट' से की थी. यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड की बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया था. इसके बाद नेहा ने  'क्या कूल हैं हम', 'शूटआउट ऐट लोखंडवाला', 'छुप छुप के', 'सिंह इज किंग' और 'तुम्हारी सुलु' जैसी फिल्मों  में भी काम किया.

आज नेहा अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. आइएं एक नजर डालते हैं उनकी पांच सबसे हॉट तस्वीरों पर :-

इस साल नेहा अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई. हाल ही में नेहा के प्रेग्नेंट होने की भी खबर भी सामने आई थी. शनिवार को नेहा ने पति अंगद बेदी के साथ लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया. इस दौरान उनका बेबी बंप भी दिखाई दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2018 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).