बॉलीवुड

Birthday Special: अमिताभ बच्चन को महमूद ने दिलाया था बॉलीवुड मे काम, लेकिन बिग बी की इस हरकत से उनको लगा था गहरा धक्का

अमिताभ बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में होती है.आज बिग बी का जन्मदिन है और इस खास अवसर पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े एक रोचक किस्से के बारे में बताएंगे

Birthday Special: अमिताभ बच्चन को महमूद ने दिलाया था बॉलीवुड मे काम, लेकिन बिग बी की इस हरकत से उनको लगा था गहरा धक्का
अमिताभ बच्चन और महमूद (Photo Credits : Instagram)

अमिताभ बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में होती है.आज बिग बी का जन्मदिन है और इस खास अवसर पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े एक रोचक किस्से के बारे में बताएंगे. अभिनेता महमूद को उनकी दरियादिली के लिए  जाना जाता था. वह हमेशा सबकी मदद करते थे. कहा जाता है कि बिग बी की सफलता के पीछे भी उन्हीं का हाथ था. अमिताभ बच्चन महमूद को अपना दूसरा पिता मानते थे लेकिन एक बार बिग बी ने कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से महमूद को गहरा धक्का लगा था. एक इंटरव्यू में महमूद ने इस किस्से का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि, "आज अमिताभ बच्चन के पास कई फिल्में हैं. हर सक्सेसफुल आदमी के दो पिता होते हैं, एक जिसने उसे पैदा किया और दूसरा जिसने उसे उस मुकाम तक पहुंचाया."

महमूद ने यह भी कहा कि, "मैंने अमिताभ की कई बार मदद की और कई फिल्मों में भी रोल भी दिलाया लेकिन उनकी एक हरकत की वजह से मुझे गहरा धक्का लगा था. जब उनके पिता हरिवंश राय बच्चन एक बार गिर गए थे, तब मैं उन्हें देखने गया था. पर जब मेरी बाइपास सर्जरी हुई, तब वह पिता के साथ हॉस्पिटल तो आए लेकिन मुझसे नहीं मिले. उन्होंने असली और नकली पिता के बीच अंतर साबित कर दिया."

जब सन 2004 में महमूद का देहांत हुआ तब अमिताभ ने उनके निधन पर शोक जताया था. उन्होंने कहा था कि महमूद ने उनके करियर के शुरुआती दौर में उनकी काफी मदद की थी. महमूद ही अमिताभ की पहली फिल्म के निर्माता थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).