बॉलीवुड

Birthday Special : एकता कपूर की 5 ऐसी अश्लील फिल्में जिन्हें परिवार के साथ देखने में आज भी हिचकिचाते हैं लोग

आज एकता अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई 5 सबसे बोल्ड फिल्मों के बारे में बताएंगे

Birthday Special : एकता कपूर की 5 ऐसी अश्लील फिल्में जिन्हें परिवार के साथ देखने में आज भी हिचकिचाते हैं लोग
एकता कपूर (Photo Credits : Facebook)

एकता कपूर को एक सफल निर्माता के रूप में जाना जाता है. जहां उन्होंने दर्शकों को 'कहानी घर घर की', 'कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सांस भी कभी बहू थी' जैसे हिट डेली सोप्स दिए हैं, वहीं बड़े पर्दे पर भी एकता ने 'द डर्टी पिक्चर' और 'रागिनी एम.एम.एस' जैसी हिट फिल्में दी हैं. एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्मों में अक्सर बोल्ड सीन्स का तड़का देखा जाता है. फिर चाहे हम 'क्या सुपरकूल हैं हम' की बात करें या फिर 'रागिनी एम.एम.एस-2' की, उनकी सारी फिल्मों में हॉट सीन्स देखने को मिलते हैं. इसलिए लोग ये फिल्में परिवार के साथ देखने में हिचकिचाते हैं. आजकल एकता कपूर के टी.वी शोज में भी बोल्डनेस का मसाला देखने को मिलता है.

आज एकता अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई 5 सबसे बोल्ड फिल्मों के बारे में बताएंगे:-

1. द डर्टी पिक्चर

'द डर्टी पिक्चर' साल 2011 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर और इमरान हाश्मी जैसे सितारें मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म साउथ की अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी से इंस्पायर्ड थी.

2.क्या सुपरकूल हैं हम

यह एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म थी. इस फिल्म में एकता कपूर के भाई तुषार कपूर, रितेश देशमुख और नेहा शर्मा जैसे कलाकार मेन रोल में थे. साथ ही इस फिल्म में काफी हॉट और बोल्ड सीन्स थे. यह फिल्म 27 जुलाई, 2012 को रिलीज हुई थी.

3. रागिनी एम.एम.एस-2

यह हॉरर फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सनी लियोन के एक हॉट सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. उस सीन में सनी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी. भूषण पटेल ने इस फिल्म का निर्देशन किया था.

4. ग्रेट ग्रैंड मस्ती

यह एक सेक्स कॉमेडी फिल्म थी. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म 15 जुलाई, 2016 को रिलीज हुई थी.

5. वीरे दी वेडिंग

हाल ही में रिलीज हुई यह फिल्म अपने कुछ सीन्स की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है. इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया अहम भूमिका में हैं. रिया कपूर के साथ मिलकर एकता कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2018 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).