Bipasha Basu Goa Vacation: बिपाशा बसु ने परिवार संग गोवा में की मस्ती, बेटी देवी और करण सिंह ग्रोवर के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें (View Pics)
एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने परिवार के साथ गोवा में वेकेशन मना रही हैं. बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें तीनों पूल में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.
Bipasha Basu Goa Vacation: एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने परिवार के साथ गोवा में वेकेशन मना रही हैं. बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें तीनों पूल में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- "Just a bunch of Goa things" और साथ ही #lettersfromgia और #lohonostays जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया. तस्वीर में बिपाशा येलो स्विमवियर में नजर आ रही हैं, वहीं करण टॉपलेस अवतार में दिखे. उनकी बेटी देवी पूल में छोटे से तैरते हुए डोंगे में बैठी हैं और बेहद क्यूट लग रही हैं. यह प्यारा फैमिली मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट्स में हार्ट और स्माइली इमोजी के साथ बिपाशा की फैमिली को प्यार भेज रहे हैं.
बिपाशा और करण अक्सर अपनी बेटी देवी के साथ बिताए गए खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. देवी के जन्म के बाद से ही दोनों स्टार्स पैरेंटहुड को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं.
बिपाशा ने परिवार के साथ की मस्ती:
वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और पैरेंटिंग पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. वहीं करण सिंह ग्रोवर हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' में नजर आए थे.