Instagram अकाउंट में छेड़छाड़ कर रहे हैकर पर भड़की Rubina Dilaik, ये कहकर लगाई फटकार
बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक ने हाल ही में खुलासा किया की कोई उनके सोशल मीडिया अकाउंट में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते वो बेहद परेशान हैं. इस बता को लेकर एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने हाल ही में खुलासा किया की कोई उनके सोशल मीडिया अकाउंट में छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते वो बेहद परेशान हैं. इस बता को लेकर एक्ट्रेस ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. रुबीना ने बताया कि कोई उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा है. इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने उस हैकर (Hacker) को फटकार लगाते हुए एक स्टेटमेंट भी पोस्ट किया है.
रुबीना ने इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "तुम्हारे पास समय बर्बाद करने के लिए इतना समय है...बेफिजूल है." अपने स्टेटमेंट ने रुबीना ने लिखा था, "कोई मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन करने की कोशिश कर रहा है और लोकेशन दिल्ली है. अपनी इस एनर्जी को संकट किस इस घड़ी में लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करो."
View this post on Instagram
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ इस तरह से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है. इससे पहले उर्मिला मातोंडकर, तब्बू, विक्रांत मैसी, ईशा देओल और अमीषा पटेल समेत कई कलाकारों के इंस्टाग्राम हैक किये जा चुके हैं जिन्हें बड़ी ही मशक्कत के बाद वापस लाया जा सका.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

