बॉलीवुड

Bigg Boss 14: जान के मराठी कमेंट पर पिता कुमार सानू ने मांगी माफी, कहा- इस शहर ने हमें नाम, शोहरत और पैसा दिया

कुमार सानू अपने बेटे जान कुमार के मराठी भाषा पर कहे बयान के लिए माफी मांगते हैं. वो कहते है कि जिस मुंबई शहर ने और मुम्बा देवी के आशीर्वाद से मैं नाम, पैसा और शोहरत कमा सका हूं. उस शहर के बारे में ऐसा नहीं सोच सकता हूं.

Bigg Boss 14: जान के मराठी कमेंट पर पिता कुमार सानू ने मांगी माफी, कहा- इस शहर ने हमें नाम, शोहरत और पैसा दिया
कुमार सानू ने जान के बयान पर माफी मांगी (Image Credit: Facebook/Colors)

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) हाल ही में तब चर्चा में आ गए जब उन्होंने मराठी भाषा को लेकर आपतिजनक टिपण्णी कर दी. जान के इस बयान के बाद तमाम लोग उनसे नाराज हो गए. जिसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने जान के बयान की निंदा करते हुए कलर्स की धमकी दे डाली. जिसके बाद चैनल सहित खुद जान कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपने बयान के लिए माफी मांगी. लेकिन अब जान के पिता कुमार सानू ने भी एक वीडियो के जरिये बेटे की तरफ से माफी मांगी है.

वीडियो में कुमार सानू पहले बताते है कि कोविड के समय BMC ने उनका अच्छा ध्यान रखा है. उनकी वजह से ही मैं बचकर आ पाया हूं. जिसके लिए मैं बीएमसी का शुक्रिया करता हूं. इसके बाद कुमार सानू अपने बेटे जान कुमार के मराठी भाषा पर कहे बयान के लिए माफी मांगते हैं. वो कहते है कि जिस मुंबई शहर ने और मुम्बा देवी के आशीर्वाद से मैं नाम, पैसा और शोहरत कमा सका हूं. उस शहर के बारे में ऐसा नहीं सोच सकता हूं. मैं सभी भाषा का आदर करता हूं. मैंने हर भाषा में गाना गाया है. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 October 27 HIGHLIGHTS: जान कुमार सानू ने मराठी भाषा पर अपने कमेंट के लिए मांगी माफी, कैप्टन टास्क में जमकर हुई खींचतान

कुमार सानू आगे कहते है कि मेरा बेटा जिससे मैं 27 साल से अलग हूं, मुझे नहीं पता उसे किस तरह शिक्षा दी गई है. मैं एक बाप होने के नाते माफी मांगता हूं. मुझे माफ करना देना, मेरे परिवार और मेरे एक्स परिवार को भी माफ कर देना.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).