सर्वश्रेष्ठ फिल्मकारों का भरोसा मिलना खुशनसीबी: भूमि पेडनेकर
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसके बाद उन्होंने शरत कटारिया, आरएस प्रसन्ना, अभिषेक चौबे और जोया अख्तर सहित कई प्रतिभाशाली निर्देशकों संग काम किया.आने वाले समय में भूमि 'सांड की आंख', 'भूत - पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप', 'डॉली किटी और वो चमकते सितारें', 'बाला', 'पति पत्नी और वो' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी.
मुंबई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने साल 2015 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसके बाद उन्होंने शरत कटारिया, आरएस प्रसन्ना, अभिषेक चौबे और जोया अख्तर सहित कई प्रतिभाशाली निर्देशकों संग काम किया. भूमि का कहना है कि वह काफी खुशनसीब है कि उन्हें देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्मकारों का भरोसा मिला.
भूमि ने एक बयान में कहा, "एक कलाकार के तौर पर मुझे निरंतर अच्छे स्क्रिप्ट की तलाश रहती है और शुक्र है कि मैं इतनी खुशनसीब रही कि देश के कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्मकारों का भरोसा मुझे मिला." आने वाले समय में भूमि 'सांड की आंख', 'भूत - पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप', 'डॉली किटी और वो चमकते सितारें', 'बाला', 'पति पत्नी और वो' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें : भूमि पेडनेकर के जन्मदिन पर आयुष्मान खुराना ने दिया सरप्राइज, सितारों ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो
इन फिल्मों के बारे में भूमि का कहना है, "मेरी अगली फिल्मों की स्क्रिप्ट भी बेहद विविधतापूर्ण और शानदार है जो मुझे बहुत पसंद है. इनमें से हर एक में मैं एक भिन्न अवतार में दिखूंगी और यही वह चीज है जो सिनेमा करने के लिए मुझे उत्साहित करती है." भूमि ने यह भी कहा, "मैं अपने करियर के एक काफी अच्छे दौर में हूं और हर वो फिल्म जिसे मैं कर रही हूं उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ काम करते रहना चाहती हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

