बॉलीवुड

Bhoot Police Trailer: अर्जुन कपूर और सैफ अली खान की फिल्म भूत पुलिस का ट्रेलर हुआ रिलीज, हॉरर और कॉमेडी के तड़के से सजी है फिल्म

फिल्म में अर्जुन कपूर और सैफ अली खान के साथ साथ जैकलीन फर्नाडिस और यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर रिलीज किया है.

Bhoot Police Trailer: अर्जुन कपूर और सैफ अली खान की फिल्म भूत पुलिस का ट्रेलर हुआ रिलीज, हॉरर और कॉमेडी के तड़के से सजी है फिल्म
भूत पुलिस (Image Credit: Instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पहली बार एक साथ मिलकर भूत पुलिस (Bhoot Police) से दर्शकों को एंटरटेन करने जा रहे हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शकों बेहद ही उत्साहित हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसमें इनके बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. फिल्म में अर्जुन कपूर और सैफ अली खान के साथ साथ जैकलीन फर्नाडिस और यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर रिलीज किया है.

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को रिलीज करते हुए लिखा कि ये हॉरर-कॉमेडी है और यूनिक ट्रेलर भी हैं. भूतों को डराना है तो फटाफट करो व्यू.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बात करें ट्रेलर की तो इसमें अर्जुन कपूर और सैफ अली खान मिलकर भूत भगाने का काम करते हैं. एक तरफ जहां सैफ भूत को नहीं मानती है वहीं अर्जुन को लगता है कि यहां भूत है. जिसके बाद ट्रेलर में यामी और जैकलिन से मुलाकात होती है.

वेब अब ये सब मिलकर भूत को भगा पाते हैं या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चल पायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2021 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).