भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh ने Aamir Khan संग किया रोमांटिक डांस, Video देखकर फैंस बोले- जल्द बॉलीवुड डेब्यू करोगी
भोजपुरी फिल्मों की हसीन अदाकारा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस का तड़का लगाकर सभी का मन मोह रही हैं.
Akshara Singh Hot Dance Video: भोजपुरी फिल्मों की हसीन अदाकारा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस का तड़का लगाकर सभी का मन मोह रही हैं. अक्षरा ने हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से मुलाकात की जिसे लेकर वो काफी खुश हैं और उनके लेटेस्ट इंटरनेट पोस्ट में ये बात साफ देखी जा सकती है. इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने वाली अक्षरा आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और हॉट वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं.
अक्षरा ने बीते दिनों आमिर खान के साथ अपना एक वीडियो रील्स पर पोस्ट किया है जिसमें वो आमिर खान के साथ अपने रोमांटिक अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है. वीडियो में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है.
देखें आमिर खान संग अक्षरा सिंह का ये मजेदार डांस वीडियो:
View this post on Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी सरप्राइज हैं और कह रहे कि "लगता है अक्षरा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं." इसी के साथ कुछ लोगों ने अक्षरा को ट्रोल करने का भी प्रयास किया और कहा कि उन्हें स्वार्थी बताया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

