Bell Bottom: अक्षय कुमार और वाणी कपूर ने पूरी की फिल्म फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग, खिलाड़ी स्टाइल में एक्टर ने पोस्ट की ये फोटो

अक्षय कुमार और वाणी कपूर ने लंदन में अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग का काम पूरा कर लिया है. आज एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने सभी फैंस को इस बात की जानकारी दी है. अक्षय द्वारा शेयर की गई फोटो में वो वाणी कपूर संग एक जहाज के बाहर खड़े पोज करते हुए नजर आए.

अक्षय कुमार और वाणी कपूर (Photo Credits: Instagram)

Bell Bottom Movie: अक्षय कुमार और वाणी कपूर ने लंदन में अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग का काम पूरा कर लिया है. आज एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने सभी फैंस को इस बात की जानकारी दी है. अक्षय द्वारा शेयर की गई फोटो में वो वाणी कपूर संग एक जहाज के बाहर खड़े पोज करते हुए नजर आए. फोटो में उनका खिलाड़ी अंदाज देखकर फैंस भी खुश हैं और उनके स्टाइल की प्रशंसा कर रहे हैं.

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "मिशन पूरा हुआ! एक लंबे और फायदेमंद शेड्यूल के बाद इस महामारी में इस फिल्म को शूट किया और पूरा किया! अब समय है वापस लौटने का."

ये भी पढ़ें: Bell Bottom: कोरोना वायरस महामारी के दौर में अक्षय कुमार ने फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग की पूरी, 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

गौरतलब है कि अक्षय एक साथ कई फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. एक तरफ जहां उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट आना अभी बाकी है वहीं उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लक्ष्मी बम' को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.

इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी एप पर 9 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. बात करें फिल्म 'बेल बॉटम' की तो इस फिल्म में अक्षय और वाणी के अलावा लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन रंजित एम तिवारी ने किया है और इसे 2 अप्रैल, 2020 को रिलीज किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी