बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण से पहले कंगना रनौत को ऑफर हुई थी 'पद्मावत', इस वजह से कर दी थी रिजेक्ट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'पद्मावत' (Padmavat) को लेकर काफी विवाद हुआ था मगर अंत में यह फिल्म बड़े पर्दे रिलीज होने में सफल हुई थी.

दीपिका पादुकोण से पहले कंगना रनौत को ऑफर हुई थी 'पद्मावत', इस वजह से कर दी थी रिजेक्ट
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'पद्मावत' (Padmavat) को लेकर काफी विवाद हुआ था मगर अंत में यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने में सफल हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया था. दीपिका पादुकोण ने 'रानी पद्मावती' का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रानी पद्मावती के किरदार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मिडडे से बात करते हुए कंगना ने अपने फिल्मी सफर के बारे में कुछ रोचक बातें बताई.

कंगना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, "फिल्म 'पद्मावत' के लिए मेरी संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ मुलाकात हुई थी. उन्होंने मुझे फिल्म की कहानी भी सुनाई थी. उस वक्त मैं मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त थी. इसलिए इसके आगे बात नहीं हुई." कंगना रनौत ने यह भी बताया कि भंसाली ने उन्हें फिल्म 'रामलीला' में एक सॉन्ग करने के लिए भी अप्रोच किया था.

यह भी पढ़ें:-   बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनी कंगना रनौत, जयललिता की फिल्म के लिए लेंगी इतने करोड़, टूटा सारा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि कंगना रनौत को जनवरी के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में देखा गया था. फिल्म में अंकिता लोखंडे और अतुल कुलकर्णी जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया. अब जल्द ही कंगना राजकुमार राव के अपोजिट फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2019 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).