बॉलीवुड

Bawaal Teaser: Varun Dhawan - Janhvi Kapoor स्टारर 'बवाल' का टीजर हुआ रिलीज, 21 जुलाई को Prime Video  पर Nitesh Tiwari की इस फिल्म का होगा प्रीमियर (Watch Video)

प्राइम वीडियो ने दर्शकों का इंतज़ार ख़त्म करते हुए आज नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'बवाल' की बेहद दिलचस्प झलक पेश की, साथ ही आधिकारिक तौर पर 21 जुलाई को इसके एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की.

Bawaal Teaser: Varun Dhawan - Janhvi Kapoor स्टारर 'बवाल' का टीजर हुआ रिलीज, 21 जुलाई को Prime Video  पर Nitesh Tiwari की इस फिल्म का होगा प्रीमियर (Watch Video)
Prime Video (Photo Credits: Instagram)

Bawaal Teaser:  प्राइम वीडियो ने दर्शकों का इंतज़ार ख़त्म करते हुए आज नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'बवाल' की बेहद दिलचस्प झलक पेश की, साथ ही आधिकारिक तौर पर 21 जुलाई को इसके एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की. साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा अश्विनी अय्यर तिवारी तथा नितेश तिवारी की अर्थस्काई पिक्चर्स के सहयोग से प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. Do Patti: Kaol और Kriti Sanon 8 साल बाद फिर आए साथ, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी मिस्ट्री थ्रिलर 'दो पत्ती'

फिल्म 'बवाल' के टीज़र में अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) के बीच प्यारे और उभरते रोमांस की झलक दिखाई देती है. मनोज मुंतशिर के बोल और मिथुन द्वारा रचित, अरिजीत सिंह की दिल को छू लेने वाली आवाज़ में प्यार भरा गीत — 'तुम्हें कितना प्यार करते' हर लम्हे को और भी शानदार बना देता है, क्योंकि इस मनभावन और सदाबहार प्रेमगीत में प्यार का एहसास है. देखें टीजर:

पहली बार स्क्रीन पर दोनों कलाकार वरुण-जान्हवी की जोड़ी नजर आने वाली है, जिसमें वरुण धवन ने लखनऊ के एक स्कूल टीचर, अजय दीक्षित की भूमिका निभाई है, जो अपने छात्रों के बीच एक मिसाल हैं और शहर में हर कोई उसकी कद्र करता है; जबकि जान्हवी कपूर ने बेहद होनहार, खूबसूरत लेकिन सीधी-सादी लड़की निशा का किरदार निभाया है, जिसके दिल में सच्चा प्यार पाने की आस है. लेकिन प्यार की राह कभी भी आसान नहीं होती है और इसे अपने आप में एक युद्ध से गुजरना पड़ता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).