Auto Driver Who Saved Saif Ali Khan's Life Rewarded: घायल सैफ अली खान को अस्पताल ले जाने वाले ऑटो चालक भवन सिंह राणा को किया गया सम्मानित, संगठन ने दिए 11 हजार
Saif Ali Khan, Auto Driver (Photo Credits: Facebook, ANI)

Auto Driver Who Saved Saif Ali Khan's Life Rewarded: गुरुवार सुबह घायल सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो चालक भवन सिंह राणा को एक संगठन द्वारा 11,000 रुपये का इनाम दिया गया है. घटना के समय सैफ अली खान को तुरंत चिकित्सा की जरूरत थी. भवन सिंह राणा ने अपनी मानवता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की. इस सराहनीय कार्य के लिए संगठन ने उन्हें सम्मानित किया.

इस समय सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान हर दिन अस्पताल जाकर उनके साथ समय बिता रही हैं. सैफ के फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

सैफ अली खान की जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर को किया गया सम्मानित:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)