बॉलीवुड

#AskSRK: शाहरुख खान के नन्हें शहजादे अबराम खान के लिए आया शादी का रिश्ता, एक्टर के जवाब ने जीता लोगों का दिल

एक फैन ने शाहरुख खान के बेटे अबराम खान के साथ अपनी 1 साल की भतीजी के शादी रिश्ते की बात करते हुए ट्वीट किया. इसका शाहरुख ने बेहद प्यारभरे अंदाज में जवाब दिया.

#AskSRK: शाहरुख खान के नन्हें शहजादे अबराम खान के लिए आया शादी का रिश्ता, एक्टर के जवाब ने जीता लोगों का दिल
शाहरुख खान और अबराम खान (Photo Credits: Facebook)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बीते दिनों ट्विटर पर 'आक्स एसआरके' (Ask SRK) सेशन का आयोजन करके अपने उन सभी फैंस को एंटरटेन जो लॉकडाउन (Lockdown) के चलते घर पर बोर हो रहे थे. शाहरुख ने इस सेशन के दौरान फैंस के कई मजेदार सवालों के अपने बेहद कॉमिक अंदाज में जवाब देते हुए सभी का दिल जीत लिया. इस दौरान एक फैन ने शाहरुख के लिए ऐसा ट्वीट किया जो अब हर तरफ सुर्खियों में आ गया है. एक फैन ने शाहरुख खान के बेटे अबराम खान (AbRam Khan) के साथ अपनी 1 साल की भतीजी के शादी रिश्ते की बात करते हुए ट्वीट किया.

अनुराग शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपनी भतीजी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सर, मेरी भतीजी वेदिका अबराम को बेहद पसंद करती है, क्या वो उससे शादी कर सकती है, वो अभी 1 साल की ही है, बहुत खुशी की बात होती अगर आप उसे विश करते और दुआएं देते."

ये भी पढ़ें: सलमान खान के ‘प्यार करोना’ सॉन्ग को सुनकर शाहरुख खान ने कह दी ऐसी बात, नहीं होगा यकीन

इसपर शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा, "भगवान आशीर्वाद दे, ये बेहद खूबसूरत है." अब इस फैन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं.

फैंस ने शाहरुख से कई ऐसे सवाल पूछे जिसका शाहरुख ने बड़ी ही चतुराई और कटाक्षभरे अंदाज में जवाब दिया.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन से नहीं मिलती तो शाहरुख खान से शादी करती काजोल? फैन के सवाल का एक्ट्रेस ने दिया खुलकर जवाब

जब एक फैन ने पूछा, "सच बताना पीएम फंड में किया पैसा दिया?" इसपर शाहरुख ने उस फैन से पूछा, "खजांची है क्या?" शाहरुख ने अंत में सभी को घर पर सुरक्षित रहने की अपील करते हुए इस सेशन का अंत किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).