Asim Riaz New Song: असीम रियाज-बार्बी मान का नया रोमांटिक सॉन्ग 'तेरी गली' हुआ रिलीज, देखें Video
हिमांशी खुराना के साथ अपना रोमांटिक सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' रिलीज करने के बाद अब उनका नया गाना 'तेरी गली' रिलीज कर दिया गया है. अपने इस पंजाबी सॉन्ग में असीम इस बार बार्बी मान के साथ नजर आ रहे हैं.
Asim Riaz New Song Video: हिमांशी खुराना के साथ अपना रोमांटिक सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' रिलीज करने के बाद अब उनका नया गाना 'तेरी गली' (Teri Gali) रिलीज कर दिया गया है. अपने इस पंजाबी सॉन्ग में असीम इस बार बार्बी मान के साथ नजर आ रहे हैं. इस गाने में भारत-पाकिस्तान की एक झलक देखने को मिलती है. गाने में दिखाया गया है कि किस तरह से इन दो देशों के अलग होने के बाद दोनों प्रेमी अलग हो जाते हैं और एक दूसरे को याद करते हैं.
गाने को बार्बी मान ने गाया है और इसे गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने लिखा है. उन्होंने ने ही इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. ये गाना अपने रिलीज होने के चंद घंटों के भीतर ही काफी वायरल हो गया है और इसे अब तक 4 लाख 65 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13'(Bigg Boss 13) से लोकप्रियता हासिल करने वाले असीम हिमांशी के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं. इन दिनों ने हाल ही में अपना एक गाने में साथ काम किया था. लेकिन इसक बार असीम एक हटके और अलग अंदाज में बार्बी के साथ नजर आ रहे हैं.
असीम के इस नए गाने का फैंस को भी काफी इंतजार था और इसकी रिलीज के साथ ही ये हिट होता दिखाई नजर आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

