Malaika Arora संग फोटो शेयर कर Arjun Kapoor ने ब्रेकअप की खबरों का किया अंत, देखें ये लेटेस्ट तस्वीर
बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर बीते दिनों खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अर्जुन ने मलाइका से दूरी बनाना शुरू कर दी है और उनके इस रवैये अभिनेत्री बुरे सदमे में हैं.
बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर बीते दिनों खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अर्जुन ने मलाइका से दूरी बनाना शुरू कर दी है और उनके इस रवैये अभिनेत्री बुरे सदमे में हैं. अर्जुन और मलाइका को लेकर ये खबर सामने आने के बाद फैंस काफी हताश हो गए थे और उन्हें लेकर परेशान थे. हालांकि अब खुद अर्जुन ने ब्रेकअप की इन खबरों पर विराम लगाया है.
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर मलाइका संग अपनी फोटो पोस्ट की है जिसमें उनके साथ पोज करते नजर आए. फोटो को पोस्ट करके मुख्य उद्देश्य यही था कि उनके रिश्तों में तनाव की खबरों का अंत किया जा सके. अर्जुन ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "बेतुक्के अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है. सुरक्षित रहें और ब्लेस्ड रहें. सभी का भला चाहता हूं, सभी को प्रेम."
ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने Bikini पहनकर अपनी बोल्डनेस से मचाया बवाल, Hot Photos देख उड़ जाएंगे होश
आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका बीते कुछ वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन ये एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं. हाल ही में जब कोरोना से संक्रमित अर्जुन कपूर आइसोलेशन में थे तब मलाइका ने उन्हें याद करते हुए उनके साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2022 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

