अर्जुन कपूर ने मुंडवाया अपना सिर? एक्टर का ये लुक देखकर मची खलबली
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. इस फोटो में अर्जुन एक बेहद ही अलग लुक में नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर्स भी इन दिनों लॉक डाउन (Lock Down) के कारण अपने-अपने घर पर मौजूद हैं और किसी न कीस तरह से खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहे हैं. ज्यादतार सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से इंटरैक्ट कर रही हैं. अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. इस फोटो में अर्जुन एक बेहद ही अलग लुक में नजर आ रहे हैं.
अर्जुन कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की इस फोटो में वो मोहौक लुक (Mohawk Look) में नजर आए. उनकी इस फोटो को पोस्ट करके उन्होंने कैप्शन दिया, "इसके लिए तैयार हो रहा हूं और अपने शनिवार रात को लेकर उत्साहित महसूस कर रहा हूं!!!" ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर अपनी मां को याद करके हुए इमोशनल, बचपन की फोटो शेयर करके जताया इस बात का दुख
View this post on Instagram
Getting ready for it & feeling Buzzed about my Saturday night !!! #taxidriver #weekendvibe #mohawked
अर्जुन की इस फोटो पर कई सारे कमेंट्स पढ़ने को मिले और लोग भी सवाल करने लगे कि क्या अर्जुन ने अपना ये नया लोक अपनाया है? हालांकि अपने इस पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में अर्जुन ने बताया कि ये उनकी एक पुरानी फोटो है.
दरअसल, वो शनिवार रात को Martin Scorsese की फिल्म 'टैक्सी ड्रायवर' देखने जा रहे थे. आपको बता दें कि अर्जुन ने लगभग एक साल पहले अपनी इस फोटो को फैंस के साथ सहरे किया था जब वो आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' के लिए शूटिंग कर रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2020 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

