1 करोड़ की अपनी नई लैंड रोवर के साथ पोज करते दिखे Arjun Kapoor, Photo देकर सेलेब्स करने लगे वेट लॉस की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ हाल ही में रिलीज हुई. आज एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट करते हुए बताया कि वह फरार होने के लिए तैयार हैं.
Arjun Kapoor Buys New Land Rover Car: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ हाल ही में रिलीज हुई. आज एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट करते हुए बताया कि वह फरार होने के लिए तैयार हैं. दरअसल, अर्जुन ने अपनी नई कार खरीदी है जिसकी जानकारी उन्होंने फिल्मी अंदाज में अपने फैंस को दी है.
अर्जुन ने बताया कि उन्होंने जैगवार लैंड रोवर कार खरीदी है. इस आलीशान गाड़ी को उन्होंने वर्ली (मुंबई) के मोदी मोटर्स से खरीदी है. अब मजे की बात यह है कि इस फोटो को देखने के बाद लोग उन्हें उनकी इस नई गाड़ी के लिए बधाई देने की बजाय उनके बॉडी ट्रांसफॉरमेशन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे.
View this post on Instagram
फोटो पर कमेंट करते हुए लोगों ने उनके स्लिम अंदाज की तारीफ की. परिणीति चोपड़ा ने एक्टर की चुटकी लेते हुए कहा, "गलती से अच्छी फोटो." इसी के साथ एकता कपूर, आकांक्षा रंजन कपूर और आयुष्मान खुराना ने उनके इस स्लिम और फिट स्टाइल की तारीफ की है.
बात करें फिल्मों की तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आएंगे. इसके अलावा ‘एक विलन 2’ में भी दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2021 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

