अप्रैल में होगी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी? ये रही पूरी डिटेल्स
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बीटाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक है. दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं.
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बीटाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक है. दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं. बताया जा रहा था कि इसी साल अप्रैल के महीने में अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अब उनकी वेडिंग को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. खबरों की माने तो दोनों की शादी एक प्राइवेट अफेयर होगी और इस फंक्शन में सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे.
डीएनए के सूत्रों के मुताबिक, "अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम्स को अपनी शादी के लिए फ्री रहने के लिए कहा है. वे चाहते हैं कि उनकी शादी एक प्राइवेट अफेयर हो और इसमें सिर्फ करीबी मित्र और परिवार के सदस्य शामिल हो. हेयर और मेक-अप आर्टिस्ट्स से कहा गया है कि ये जानकारी लीक नहीं होनी चाहिए." ऐसा भी कहा जा रहा है कि शादी के बाद अर्जुन और मलाइका अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन होस्ट करेंगे.
View this post on Instagram
To many more giggles, dress ups, healthy meals and ragers! Happiest Birthday @rheakapoor
यह भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, अरबाज खान के साथ तलाक से एक रात पहले हुआ था ये सब
आपको बता दें कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद ही मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था. इन दिनों दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. अर्जुन और मलाइका कई दफा डिनर डेट्स पर भी जाते हुए दिखें हैं. अर्जुन मलाइका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी रहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

