Sushant Singh Rajput के करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी ने किया खुलासा, कहा- नहीं दिया था आखिरी मैसेज का जवाब
अर्जुन बिजलानी ने अपनी बातचीत में कहा कि सुशांत एक खुशमिजाज इंसान थे. हम हमेशा अपने काम को लेकर बातें करते थे. जब हम एक बिल्डिंग में रहते थे अपनी बालकनी में खड़े होकर अपने सपनों पर चर्चा करते थे.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 1 साल पूरे होने जा रहे हैं. पिछले साल 14 जून को अभिनेता की लाश उनके घर पर मिली थी. सुशांत के निधन के बाद पूरा देश हिल गया था. ऐसे में अब अभिनेता के करीबी दोस्त रहे अर्जुन बिजलानी ने अपने एक इंटरव्यू में सुशांत को याद किया और उन्हें भेजे आखिरी मैसेज पर भी चर्चा की है. दरअसल दोनों ने टीवी पर अपने करियर शुरुआत एक साथ की थी. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा कि हम दोनों अक्सर अपने काम लेकर बातें किया करते थे. हम साथ फ्लैट में रहते थे लेकिन जब सुशांत दूर रहने चले गए तो बातचीत भी कम हो गई.
अर्जुन बिजलानी ने अपनी बातचीत में कहा कि सुशांत एक खुशमिजाज इंसान थे. हम हमेशा अपने काम को लेकर बातें करते थे. जब हम एक बिल्डिंग में रहते थे अपनी बालकनी में खड़े होकर अपने सपनों पर चर्चा करते थे. सुशांत को बाइक्स का काफी शौक था. एक बार उसने नई बाइक खरीद कर मुझे नीचे बुलाया और सरप्राइज दिया था. जिसके बाद हम साथ में राइड पर गए.
View this post on Instagram
अर्जुन को सुशांत के साथ अपनी आखिरी बातचीत तो अच्छे से याद नहीं है लेकिन उन्होंने पिछले साल 29 मई को सुशांत को आखिरी मैसेज जरूर भेजा था. अर्जुन के मुताबिक वो काफी समय से दिखाई नहीं दे रहा था. जिसके बाद मैंने उसका हाल जानने के लिए मैसेज किया था. लेकिन उसने जवाब नहीं दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2021 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

