ए आर रहमान ने अपने खिलाफ चलने वाली बॉलीवुड गैंग का किया खुलासा, टीम कंगना रनौत ने कहा - सबके साथ होती है बुलिंग
ए आर रहमान ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में उनके खिलाफ एक गैंग काम कर रही है. जिनके चलते वो अच्छी फ़िल्में नहीं कर पा रहे हैं.
ऑस्कर अवॉर्ड विनर ए आर रहमान (A R Rahman) ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Rahman) के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया. ए आर रहमान ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में उनके खिलाफ एक गैंग काम कर रही है. जिनके चलते वो अच्छी फ़िल्में नहीं कर पा रहे हैं. क्योंकि ये गैंग उनके बारे में कई अफवाह फैला रहा है. जिसके कारण लोग उनके पास काम लेकर आने से बचते हैं. रहमान के इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बॉलीवुड में चलने वाले ग्रुप को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लोग ए आर रहमान जैसे टैलेंटेड और जाने माने सेलेब्स के साथ गुटबाजी की बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं.
ऐसे में अब एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी रहमान के मामले अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा है कि बॉलीवुड में ऐसी चीजें होना आम बात है. कंगना रनौत टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि इस इंडस्ट्री में प्रताड़ना और बुलिंग हर किसी के साथ होती है. अगर आप आत्मनिर्भर हो और अपने सिद्धांतों पर चलने पर विश्वास रखते है तो ऐसा और भी ज्यादा होता है.
Everyone experiences harassment and bullying in this industry especially when you act autonomous and become totally independenthttps://t.co/izNxflans2
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 25, 2020
दरअसल कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में आउट साइडर के साथ होने वाले भेदभाव का मुद्दा उजागर कर रही हैं. हालांकि उनकी इस कोशिश को कई लोग गलत भी बता रहे हैं. लेकिन कंगना रनौत इस बार चुप बैठने के मूड में नहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

