Anushka Sharma’s doppelganger Julia Michaels: अनुष्का की हमशक्ल जूलिया माइकल ने वामिका की पहली तस्वीर देख लिखा ये खास कमेंट
बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स अनुष्का और विराट की इस फोटो पर कमेंट करते दिखाई दिए. ऐसे में अब एक बेहद ही खास सदस्य ने भी अनुष्का शर्मा को बधाई दी है. हम बात कर रहें हैं अनुष्का की हमशक्ल जूलिया माइकल (Julia Michaels) की.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए ये समय बेहद ही खास है. उनके घर एक नन्ही परी आई है. 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. जिसके बाद कल विराट और अनुष्का ने उनकी पहली तस्वीर शेयर करके उसका नाम पूरी दुनिया को बताया. विराट और अनुष्का ने उसका नाम मां दुर्गा के नाम पर वामिका रखा है. इस फोटो में उनकी बेटी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है. लेकिन लोगों ने बेटी का नाम जानने के बाद उसपर जमकर प्यार लुटाया.
बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स अनुष्का और विराट की इस फोटो पर कमेंट करते दिखाई दिए. ऐसे में अब एक बेहद ही खास सदस्य ने भी अनुष्का शर्मा को बधाई दी है. हम बात कर रहें हैं अनुष्का की हमशक्ल जूलिया माइकल (Julia Michaels) की. अनुष्का से मिलते लुक के चलते चर्चा में आ जाने वाली अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल ने भी एक्ट्रेस की इस ख़ुशी में शामिल होते हुए उन्हें बधाई दी. सोशल मीडिया पर उन्होंने ये खास कमेंट लिखा.

आपको बता दे कि जूलिया अनुष्का के पोस्ट पर आए दिन कमेंट करते रहती हैं. वैसे पहली बार जूलिया ने खुद अपनी और अनुष्का की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था कि "हेलो अनुष्का शर्मा...अब हम जुड़वां बहने हैं... ." जिसके बाद अनुष्का ने जूलिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, "ओह माय गॉड...हां...मैं तुम्हें ही ढूंढ रही थी....साथ ही मैं अपनी और 5 हमशक्लों की भी खोज रही हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

