Adipurush: अनुष्का शर्मा नहीं होंगी प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म का हिस्सा?
फिल्म प्रभास जहां राम का किरदार निभाने जा रहें हैं वहीं सैफ लंकापति रावण का. ऐसे में फिल्म सीता का निरदार का कौन निभाएगा? इसे लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही थी.
प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह है. इस फिल्म को ओम राउत (Om Raut) डायरेक्ट करने जा रहे हैं. जिन्होंने अजय देवगन (Ajay Devgn) की ब्लाकबस्टर फिल्म तानाजी को भी डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में सैफ अली खान ने विलेन का किरदार निभाया था. ऐसे में अजय राउत ने अपनी नई फिल्म आदिपुरुष के लिए भी सैफ अली खान का चुनाव किया है. फिल्म प्रभास जहां राम का किरदार निभाने जा रहें हैं वहीं सैफ लंकापति रावण का. ऐसे में फिल्म सीता का निरदार का कौन निभाएगा? इसे लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही थी. इस बीच अनुष्का शर्मा (Anushaka Sharma) का नाम काफी तेजी से सामने आ रहा था कि वो फिल्म में सीता का किरदार निभा सकती हैं. लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि अनुष्का फिल्म का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. दरअसल प्रेगनेंसी अनुष्का जरूर एक बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान करती दिखाई देंगी. लेकिन ये फिल्म आदिपुरुष नहीं होने जा रही है. वो इस प्रोजेक्ट के साथ नहीं जुड़ी थी, अनुष्का से इस बारे में कोई किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है.
दरअसल आदिपुरूष की शूटिंग अगले साल जनवरी महीने से शुरू होने जा रही हैं जबकि अनुष्का शर्मा की ड्यू डेट भी उसी समय की है. ऐसे में इस फिल्म के साथ जुड़ने का सवाल ही नहीं उठता. अनुष्का ने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान अगस्त महीने में किया था. विराट कोहली संग फोटो शेयर कर अनुष्का ने फैंस को इस बारे में बताया था.
भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनने जा रही इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज करने की प्लानिंग की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

