बॉलीवुड

Coronavirus Outbreak: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऐसे बिता रहे हैं आइसोलेशन टाइम, देखें ये मजेदार फोटो

कोरोना वायरस के चलते देशभर में हाहाकार मचा हुआ है. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भी 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज समेत अन्य संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया. ऐसे में फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग का काम भी ठप पड़ा हुआ है. नागरिकों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अब अपना सारा काम रोक कर ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बिता रहे हैं.

Coronavirus Outbreak: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऐसे बिता रहे हैं आइसोलेशन टाइम, देखें ये मजेदार फोटो
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

Coronavirus in India: कोरोना वायरस के चलते देशभर में हाहाकार मचा हुआ है. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भी 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज समेत अन्य संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया. ऐसे में फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग का काम भी ठप पड़ा हुआ है. नागरिकों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अब अपना सारा काम रोक कर ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बिता रहे हैं. इस बीच अब विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं जिसमें ये दोनों घर में मजेदार अंदाज में टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो जीभ चिढ़ाती हुईं नजर आ रही हैं तो वहीं उनके पति विराट भी आंखें टेढ़ी करके बेहद कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, "सेल्फ-आइसोलेशन हमें एक दूसरे से हर रूप में प्यार करने का मौका दे रहा है." ये भी पढ़ें: COVID-19 Scare: कोरोना के डर से हाथ मिलाने से कतरा रही हैं करीना कपूर, देती हैं ऐसा एक्सप्रेशन

 

View this post on Instagram

 

Self - isolation is helping us love each other in all ways & forms 🤪

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की तरह ही ज्यादातर सेलिब्रिटीज घर से पर मौजूद हैं और बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी अपने पति सैफ अली खान के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वो बुक पढ़ते हुए नजर आए थे.

 

View this post on Instagram

 

I just love French... fries 🍟❤️😋

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

आज करीना ने अपनी एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपनी एक नो-मेकअप सेल्फी (No Make Up Selfie) फोटो पोस्ट की है जो अब तेजी से वायरल हो रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2020 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).