बॉलीवुड

जन्मदिन खास बनाने के लिए अनुष्का ने किया विराट का शुक्रिया, शेयर की एक खूबसूरत तस्वीर

अनुष्का ने विराट का शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की

जन्मदिन खास बनाने के लिए अनुष्का ने किया विराट का शुक्रिया, शेयर की एक खूबसूरत तस्वीर
जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने विराट के लिए यह पोस्ट शेयर किया (Photo Credits: Instagram)

मुंबई : 1 मई को अनुष्का शर्मा ने अपना तीसवां जन्मदिन मनाया. अपने जन्मदिन की शुरुआत अनुष्का ने एक अच्छे कार्य के साथ की. ट्वीट कर उन्होंने यह एलान किया कि वे एक पशु आश्रय का निर्माण कर रही हैं. उन्होंने लिखा "मेरे जन्मदिन पर, अपने छोटे से तरीके से मैं कुछ शुरू कर रही हूं जहां हमारे साथी जीवित प्राणियों को बराबर अधिकार, समान देखभाल और समान प्यार मिलेगा. मैं मुंबई के बाहर एक पशु आश्रय का निर्माण कर रही हूं जो बिना आश्रय के सड़कों पर खुद से जिंदा रहने के साधन जुटाने के लिए बाध्य हैं. एक घर जहां उनकी देखभाल व उन्हें प्यार, संरक्षित और पोषित किया जाएगा."

अनुष्का के जन्मदिन से एक दिन पहले रात में उन्हें अपने पति विराट कोहली के साथ एक मूवी डेट पर भी जाता देखा गया था. अगले दिन सुबह विराट ने अनुष्का को सोशल मीडिया पर जन्मदिन दिन की बधाइयां देते हुए लिखा "हैप्पी बर्थ-डे माई लव. द मोस्ट पॉजिटिव एंड ऑनेस्ट पर्सन आई नो. लव यू."

Happy B'day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

मंगलवार रात को अनुष्का आर.सी.बी और मुंबई के आई.पी.एल मैच के दौरान विराट के लिए चीयर करती हुई नजर आई थी. विराट ने मैच जीतकर उन्हें जन्मदिन का तोहफा भी दिया. दिन के अंत में अनुष्का ने विराट का शुक्रिया अदा करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की. उन्होंने लिखा " बेस्ट बर्थ-डे विद द बेस्टेस्ट, काइंडेस्ट एंड ब्रेवेस्ट मैन इन द वर्ल्ड.लव यू फॉर मेकिंग इट सो स्पेशल माई लव." ( इनपुट :आईएएनएस)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2018 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).