बॉलीवुड

Anushka Sharma Baby Bump Photo: अनुष्का शर्मा ने पोस्ट की बेबी बंप की फोटो, करीना कपूर समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर दी शुभकामनाएं

Anushka Sharma Baby Bump Photo: अनुष्का शर्मा ने पोस्ट की बेबी बंप की फोटो, करीना कपूर समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर दी शुभकामनाएं
अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के स्टार  कपल्स में से एक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से खुबसुरत फोटो शेयर कर अपने घर नन्हा मेहमान आने की खुशखबरी दी. इस अनाउंसमेंट के बाद पहली बार अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी. अनुष्का शर्मा समंदर किनारे के सामने खडी होकर अपने बेबी बंप को प्यार से हाथ सहलाती नजर आ रही हैं. अनुष्का की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी  प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं. अनुष्का ने  इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने बेबी बंप को प्यार से देख रही है. इस फोटो को शेयर कर अनुष्का ने कैप्शन में लिखा,"जब आप एक जीवन देने जा रहे होते हो तो इससे ज्यादा वास्तविक और कुछ नहीं हो सकता है. जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है?" अनुष्का की यह खुबसुरत फोटो में उनके चेहरे पर प्रेग्न्सी का ग्लो साफ़ झलक रहा है. इस फोटो  को 12 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं वहीं बॉलीवुड स्टार्स और फैंस भी कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Anushka Sharma Pregnant: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, क्रिकेटर ने ट्वीट कर दी बड़ी खुशखबरी 

 

View this post on Instagram

 

Nothing is more real & humbling than experiencing creation of life in you . When this is not in your control then really what is ?

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का के फोटो पर विराट कोहली ने कमेन्ट कर लिखा,"मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में." वहीं बॉलीवुड करीना कपूर खान ने भी कमेंट कर अपनी राय देते हुए लिखा,"उन सभी में से सबसे बहादुर" वहीं शिल्पा शेट्टी, ताहिरा कश्यप, मौनी रॉय, जरीन खान जैसे सेलेब्स ने अनुष्का को प्यार और शुभकामनाए दी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).